फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कबडडी स्पर्धा में धराड़ा, वालिबाल में सुंधा ने मारी बाजी

महिला रस्साकशी स्पर्धा में मगवानी विजेता

Wed, 24 Apr 2019 11:57 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।

विज्ञापन

रोहडू। राज्य स्तरीय रोहडू मेला मंगलवार को संपन्न हो गया है। मेले के समापन समारोह में एडीएम शिमला प्रभा राजीव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। इस अवसर पर एडीएम ने सभी लोगों से लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील भी की। मेले के दौरान आयोजित स्पर्धाओं की विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया गया।
पुरुषों की कबड्डी स्पर्धा में धराड़ा पंचायत विजेता और खशाधार पंचायत उपविजेता रही। महिलाओं की कबड्डी में साई हास्टल धर्मशाला ने प्रथम और मंडी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में सुंधा पंचायत विजेता और स्पोर्ट्स हास्टल रोहड़ू उपविजेता रहा। महिलाओं की रस्साकशी स्पर्धा में महिला मंडल मगवानी ने प्रथम स्थान और महिला मंडल दरशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंतर विभागीय रस्साकशी स्पर्धा में विद्युत बोर्ड की टीम ने पहला तथा राजस्व विभाग की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एडीएम शिमला प्रभा राजीव ने सभी विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा, बीडीओ रोहड़ू हर्ष अमरेंद्र सिंह, तहसीलदार जसमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed