{"_id":"5cb74fa8bdec221412320b3f","slug":"15555174241-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बताया आपदा के समय कैसे करें बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बताया आपदा के समय कैसे करें बचाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में एसडीएम कुमारसैन चेतना खड़वाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी शोंकिया राम सहित उनकी टीम ने उपस्थित लोगों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने आपदा के समय बचाव कार्य का डेमो दिखाकर लोगों को जागरूक किया।
एसडीएम कुमारसैन ने उपस्थित लोगों को उपमंडल कुमारसैन में चलाए जा रहे स्वच्छता और पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ साप्ताहिक अभियान में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने का आह्वान किया। मतदान को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपना मत प्रयोग करने का आह्वान किया और एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को 19 अप्रैल 2019 तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों सहित विकास खंड कर्मचारी, नगर पंचायत कर्मचारी, महिला मंडलों, युवक मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेल्फ हेल्प ग्रुपों के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन