{"_id":"5cb74fa2bdec22143c036ae5","slug":"15555174175-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी की बैठक में सत्ती के बयान की कड़ी निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी की बैठक में सत्ती के बयान की कड़ी निंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। अनुसूचित जाति कांग्रेसी कमेटी रोहड़ू ने बैठक का आयोजन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के बयान की कड़ी निंदा की और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। बैठक की अध्यक्षता एससी कमेटी के अध्यक्ष मनोज नेगी ने की। इस मौके पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला विशेष रुप से उपस्थित रहे।
अनुसूचित जाति कमेटी के अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि बैठक में लोक सभा चुनाव की तैयारियों की रुपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेवारियां सौंपी गईं। अनुसूचित जाति कमेटी में कई युवाओं को दायित्व दिए गए।
विज्ञापन
वहीं इस मौके पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी की अहम भूमिका रहेगी। सभी एकजुट होकर चुनाव में कार्य करेंगे। भाजपा की जनविरोधी नीतियों व नाकामियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे।
विज्ञापन
एक बार फिर से रोहड़ू में कांग्रेस प्रत्याशी को रिकॅार्ड बढ़त दी जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस मंडल महासचिव सोहन लाल चौहान, मंडल प्रेस सचिव हैप्पी मैहता, अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी उपप्रधान सुनपुर, पुष्पा देवी, विनोद चौपड़ा, लोकिंद्र सुनवान, प्रेम सिंह ब्रोल्टा, कांता मझियान, सुरेश कुमार, गोवर्धन सिंह, पुष्पा देवी, दया सिंह जोल्टा, सुमन मटोलटू, सुंदर लाल, विनोद ब्राक्टा, प्रमोद बगेल, विनोद ब्रेटली, ईश्वर सिंह, वीर चंद ब्रोल्टा, शांकि देवी, कलम सिंह भी उपस्थित थे।