{"_id":"5cb74f9ebdec2213f67851c4","slug":"15555174141427-25-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू मेले में 2 मई तक लगेगा अस्थायी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू मेले में 2 मई तक लगेगा अस्थायी बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के लिए कमेटी को अस्थायी स्टॉल के लिए प्लॉटों की नीलामी से 27 लाख 25 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है। मेले के लिए बाहर से व्यापारी पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस बार मेले के लिए अस्थायी बाजार दो मई तक लगेगा। राज्य स्तरीय मेले के लिए सबसे अधिक राजस्व बाजार में लगने वाली अस्थायी दुकानों के प्लॉटों की नीलामी से ही मिलता है।
इस राशि को मेले के आयोजन पर ही खर्च किया जाता है। हर साल राज्य स्तरीय मेले में खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य मनोरंजन के साधनों पर करीब 40 लाख की राशि खर्च होती है। प्लॉटों से मिली राशि के अलावा मेला कमेटी को ही अन्य संसाधनों से पूरे आयोजन के लिए शेष राशि का स्वयं प्रबंध करना होता है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण इस साल प्रशासन को राजनीतिक सहयोग लिए बिना मेले के आयोजन को लेकर स्वयं पूरी कसरत करना पड़ रही है।
विज्ञापन
इस साल राज्य स्तरीय मेले का आयोजन 21 से 23 अप्रैल तक किया जाना है। मेले के लिए अस्थायी दुकानें 19 अप्रैल से शुरू होंगी। मेले में तीन दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चुनिंदा कलाकारों का चयन भी किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या के लिए प्रदेश भर से सैकड़ों कलाकारों के आवेदन मेला कमेटी के पास पहुंच चुके हैं। मेले में दिन के समय स्कूलों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेलकूद प्रतियोगिता, रात के समय मिस रोहड़ू प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर अलग-अलग उप कमेटियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। मेले में क्षेत्र के लोगों की भी प्रशासन के साथ सहभागिता रहती है। इस बार मेले को अधिक रोचक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें देवता शिकडू कमेटी और स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी होता है।