{"_id":"5ca8d5f0bdec22145b20f3e8","slug":"15545687658-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामरू पालिका सारिंग से बले कंडे तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामरू पालिका सारिंग से बले कंडे तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरबल नेगी
विज्ञापन
संागला (किन्नौर)। कामरू पंचायत के पालिका सारिंग से लेकर बले कंडे तक साढ़े छह किलोमीटर सड़क का काम जल्द पूरा होगा। सड़क निर्माण के दौरान कुछ लोग मामला कोर्ट में ले गए थे, इसीलिए 10 साल से सड़क का काम अटका पड़ा था। अब कोर्ट का फैसला पंचायत के पक्ष में आने के कारण अब लोक निर्माण विभाग ने उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने उपलब्ध 42 लाख बजट के तहत 200 मीटर सड़क बना दी है।
उक्त सड़क का निर्माण होने से सैकड़ों बागवानों को अपने सेब और नगदी फसलों को मंडियों में पहुंचाने में परेशानी नहीं होगी। इससे पहले कामरू पालिका सारिंग से लेकर बले कंडे तक लोगों को सेब और अन्य नगदी फसलों को भारी भरकम मजदूरी देकर ढुलवाना पड़ रहा है। कई बार आपातस्थिति में बीमार को पीठ पर उठाकर सांगला अस्पताल में लाना और ले जाना पड़ता है। ऐसे में गांव से कंडे तक सड़क खुलने से अब बागवानों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
कामरू पंचायत के प्रधान विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि कामरू पालिका सारिंग से बले कंडे तक बहुत पहले सड़क खुलनी थी, लेकिन कुछ जमींदारों की जमीन आने पर यह मामला उच्च न्यायालय में चला गया, लेकिन अब कड़ी मशक्कत करने बाद उच्च न्यायालय से पंचायत के पक्ष में फैसला आया है।
विज्ञापन
कामरू पंचायत प्रधान विक्रम सिंह, उप्रधान मुकेश, रघुवीर, पीतांबर दास, जगविंद्र, तेजप्रताप, हेम सिंह, बंटी लाल, लोकेेंद्र सिंह, पूर्व कामरू प्रधान ब्यास भगती, पंचायत समिति सदस्य विदेश, पूर्व जिला परिषद सदस्य मित्र बिंद्रा और उदय भगत और हिम्मत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के अथक प्रयासों से ग्रामीणों को सड़क सुविधा मिल रही है। उन्होंने इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और विधायक जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।
वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सचिन नड्डा के अनुसार उक्त सड़क का मामला कोर्ट में होने के कारण अभी तक सड़क नहीं बन रही थी। अब 2018 को कोर्ट से फैसला पंचायत के पक्ष में आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने 42 लाख बजट का प्रावधान करके 200 मीटर सड़क बना दी है। इसके आगे पालिका सारिंग से लेकर बले कंडे तक आचार संहिता के बाद टेंडर लगा कर सड़क बनाई जाएगी।