फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर नित्थर बस सेवा मुहैया करवाने में नाकाम रही भाजपा सरकार : जगदीश

नहीं चली रामपुर-नित्थर बस सेवा

Sat, 06 Apr 2019 10:03 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। नित्थर जोन कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने करीब डेढ़ साल हो गया है, वहीं नित्थर क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। भाजपा सरकार ने पिछले साल रामपुर से नित्थर हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन यह घोषणा केवल घोषणा तक ही सीमित रह गई। वे नित्थर जोन कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के पूर्व में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस के प्रत्याशी का एकमत से समर्थन करने पर बल दिया। जगदीश ठाकुर ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विकास के नाम पर नित्थर क्षेत्र पूरी तरह से पिछड़ गया है। वहीं इस दौरान कोयल से नित्थर खस्ताहाल सड़क को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने सड़क की खस्ता हालत पर चिंता जताई और प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई। इस मौके पर प्रमोद, प्रेम चंद, मदन लाल, लक्ष्मण सिंह, बेली राम, मोहन शर्मा और बलदेव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed