फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए चलाई कई कल्याणकारी योजनाएं

केंद्र ने गरीबों के उत्थान के लिए चलाई कई कल्याणकारी योजनाएं

Sun, 07 Apr 2019 09:52 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। टापरी में किन्नौर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए। बैठक अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष टिक्कम बंधु की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

विज्ञापन

इस अवसर पर वन निगम प्रदेश उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की गरीब जनता को और गरीब बनाया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कांग्रेस का चुनावी दौर में एक ही नारा होता है गरीबी हटाओ, लेकिन सरकार 60 साल से गरीबी हटाने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने देश की जनता को कांग्रेस के झूठे झांसे में न आने की बात कही और देश को सशक्त एवं मजबूत करने वाली मोदी सरकार को फिर से मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी। इसके अलावा सम्मेलन में जसवीर, अमित, राजेंद्र, जोगिंद्र, बॉबी, राहुल, विद्या सुख और देश राज को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय नेगी, उपाध्यक्ष दौलत नेगी, महामंत्री नरेंद्र नेगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष देव ऋषि, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष यशवंत, महामंत्री चंद्र भगत और राकेश नेगी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed