{"_id":"5ca7823ebdec22146f515f10","slug":"15544818047-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मघारा में खुले शराब ठेके का विरोध, स्कूली बच्चों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही हैं परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मघारा में खुले शराब ठेके का विरोध, स्कूली बच्चों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही हैं परेशानियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के मघारा में खुले शराब के ठेके को स्थानांतरित करने को लेकर महिलाओं ने आवाज बुलंद कर दी है। मघारा में खुले शराब के ठेके के कारण स्कूली छात्राओं और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को दोफदा पंचायत की महिलाओं ने उपमंडल अधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान को मघारा में खुले शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग उठाई है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान आशा देवी की अध्यक्षता में सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि बीते एक वर्ष से यह ठेका मघारा में खोला गया है। इससे पूर्व यह ठेका दोफदा और मघारा के बीच में खोला गया था। शराब ठेकेदार ने पंचायत की एनओसी के बिना ही ठेका मघारा में खोला है।
विज्ञापन
यह ठेका सड़क के किनारे ऐसे स्थान पर खोला गया है, जहां से स्कूली बच्चों सहित अन्य कई अन्य लोगों का आना-जाना रहता है। वहीं यहां पर सार्वजनिक नलका और हैंडपंप भी लगा हुआ है। बस अड्डा आंगनबाड़ी और मंदिर आने-जाने का रास्ता भी यहां होकर गुजरता है। इसके चलते खासकर छात्राएं और महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। वहीं विद्यार्थियों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका खोलने के लिए ठेकेदार को दूसरी जगह भी दिखाई थी, लेकिन अपनी मर्जी से मघारा में ही ठेका खोल दिया।
महिलाओं ने इस समस्या को लेकर उपमंडल अधिकारी रामपुर से शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की है, जिससे आम जनता को कोई परेशानियां न झेलनी पड़ें। वहीं इस मौके पर महिला मंडल प्रधान दश्मू देवी, डोलमा देवी, प्रतिमा देवी, पूजा देवी, मोती राम, त्रिलोक चंद, प्रेम चंद और किशन चंद कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।