फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   श्रीकांत और शिवांगी को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

श्रीकांत और शिवांगी चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Tue, 02 Apr 2019 10:03 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की छात्राओं ने मशाल जलाकर और राष्ट्रीय गीत गाकर किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में श्रीकांत और छात्रा वर्ग में शिवांगी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।

डॉ. विद्या बंधु नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ती जा रही है। यदि युवा पीढ़ी खेलकूद में रुचि लें तो नशा अपने आप ही दूर हो जाएगा। खेलकूद वाले छात्र-छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन हो तो आज रोजगार के अवसर भी उपलब्ध है। इस खेलकूद प्रतियोगिता में रिकांगपिओ कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्पर्धा में सौ मीटर दौड़ में छात्राओं में प्रोमिला ने प्रथम, शिवांगी ने दूसरा और पार्वती ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में सिद्धार्थ ने पहला, श्रीकांत ने दूसरा और अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ऋतु ने प्रथम, शिवांगी द्वितिय और शशि ने तृतीय स्थान पाया। छात्र में लक्ष्य ने पहला, श्रीकांत ने दूसरा और सिद्धार्थ ने तीसरा स्थान झटका। लंबी कूद में छात्र वर्ग में सुमन ने पहला, श्रीकांत ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं में विजय लक्ष्मी पहला, पार्वती ने दूसरा और शशि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंची कूद में छात्रों में प्रथम अमन, द्वितीय श्रीकांत और तृतीय स्थान साहिल ने प्राप्त किया। छात्राओं में प्रथम राजकिरण, द्वितीय संजू और तृतीय स्थान अक्षिता ने हासिल किया। स्टाफ में 100 मीटर दौड़ में प्रो. बालम ने पहला, शिवांगी ने दूसरा, डॉ. गीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed