{"_id":"5ca2412dbdec22140a175d83","slug":"15541374707-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग कॉलेज में विदाई समारोह का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग कॉलेज में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजल मिस्टर और श्वेता बनी मिस
ठियोग कॉलेज में फेयरवेल पार्टी में मची धूम
पहाड़ी नाटी पर विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। स्थानीय कॉलेज में अंतिम सत्र के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपमा गर्ग ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की संयोजक अनिता राठौर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान करीब 35 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पेश किए।
इस मौके पर रैंप वॉक विशेष प्रतिभा प्रदर्शन के उपरांत तीन छात्र और तीन छात्राओं का चयन प्रश्नोत्तरी और अभिव्यक्ति के तौर पर किया गया। मिस ठियोग कॉलेज का खिताब श्वेता और मिस्टर ठियोग कॉलेज का खिताब रिजल शर्मा को दिया गया। विनय शर्मा और प्रवीण को बेहतर फिटनेस के लिए चुना गया। अनिता को मिस चार्मर चुना गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र और छात्राओं ने प्राध्यापकों के संग नाटी डाली। इस मौके पर पहाड़ी नाटी पर छात्रों ने खूब मस्ती की। प्राचार्य ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।