{"_id":"5ca24124bdec2213ed0cc5f9","slug":"155413746020-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वोटर करेंगे नोटा का इस्तेमाल : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वोटर करेंगे नोटा का इस्तेमाल : शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं सुलझीं निरमंड की समस्याएं
तो चुनाव में करेंगे नोटा का इस्तेमाल
सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन और स्थानीय लोगों ने चेताया
सात अप्रैल को होगी संघ की बैठक में बनेगी फिर से रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। निरमंड क्षेत्र की समस्याएं हल नहीं होने पर विभिन्न मंडलों ने एकजुट होकर यह फैसला लिया है कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वे चुनाव में नोटा का इस्तेमाल करेंगे।
इसी मुद्दे को लेकर सेवानिवृत्त एसोसिएशन, व्यापारमंडल, युवक मंडल, महिला मंडल और स्थानीय लोगों की एक अहम बैठक सोमवार को निरमंड में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉ. रमेश शर्मा ने की। बैठक में निरमंड की क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान न होने का मुद्दा खूब उठा।
बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी सरकार ने निरमंड की समस्याओं के समाधान के बारे में कोई पहल नहीं की है। नेताओं के सभी दावे हवा साबित हुए, जिससे लोगों में भारी रोष है। बैठक में निरमंड का निर्माणाधीन बस अड्डा, रामपुर वजीर-बावड़ी सड़क, स्थानीय कॉलेज भवन और निरमंड गांव में सीवरेज की समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
प्रतिनिधियों ने कहा कि निर्माणाधीन निरमंड बस अड्डे के पीछे खाली जगह में पार्किंग और सामुदायिक हॉल के निर्माण का मुद्दा कई बार पूर्व व वर्तमान सरकार के समक्ष उठाया गया, लेकिन किसी ने भी इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं हाल ही में निरमंड वजीर बावड़ी सड़क कई दिनों से यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी थी और वर्तमान स्थिति भी बहुत ही खस्ताहाल बनी हुई है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। बीते वर्ष भी यहां एक हादसा पेश आया था। एक वाहन भी भूस्खलन की चपेट में आया था, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी।
इसके अलावा सरकार ने निरमंड में कॉलेज तो खोला और जमीन उपलब्ध होने के बावजूद भी अभी तक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। निरमंड गांव को सीवरेज प्रणाली से नहीं जोड़ा जा सका है, जिससे स्थानीय लोगों ने सरकारों के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है।
बैठक में मौजूद लोगों ने एकजुट होकर यह फैसला लिया कि यदि जल्द उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभी वोटर नोटा का इस्तेमाल करेंगे। आगामी बैठक सात अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर श्रीखंड छड़ी यात्रा एवं ग्राम सुधार समिति अध्यक्ष डीआर कश्यप, डीसी भारद्वाज, केएन शर्मा, जेडी शर्मा, केआर शुक्ला, सीआर कौशल, जेआर कश्यप, एमएन शर्मा, रक्षा नंद, रॉकी, गीतांजली और रंजना हरदयाल शर्मा, कर्मदत्त भारद्वाज, देविंद्र शर्मा, रक्षानंद, मंगला नंद और कीरत कौशल आदि मौजूद रहे।