फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर में दो मतदान केंद्र को संचालित करेगी महिलाएं

किन्नौर में दो मतदान केंद्र को संचालित करेगी महिलाएं

Tue, 02 Apr 2019 09:58 AM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
किन्नौर में दो मतदान केंद्रों
विज्ञापन

को संचालित करेंगी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किन्नौर में 126 मतदान केंद्रों में से 2 मतदान केंद्रों पर महिलाएं चुनाव ड्यूटी देकर महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किन्नौर में 126 मतदान केंद्रों को संचालित किया जाएगा।

रिकांगपिओ में मतदान केंद्र 55 और कॉलेज में मतदान केंद्र 56 में महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान केंद्र 55 में कुल 741 मतदाता है, जिनमें 414 पुरूष और 327 महिलाएं अपना मतदान करेंगे। मतदान केंद्र 56 में 352 मतदाताओं में से 202 पुरूष और 150 महिलाएं अपने मत का प्रयोग करेंगी। 19 मई को मतदान के दौरान इन मतदान केंद्र में एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी और 2 मतदान अधिकारी अपने ड्यूटी देंगे। वहीं पुलिस कानून को बनाए रखने के लिए इन मतदान केंद्रों पर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस संबंध में किन्नौर के सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि किन्नौर में 126 मतदान केंद्र में से दो मतदान केंद्र पूर्णतय: महिलाएं संचालित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed