फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पांकवा स्कूल में लगा नियमित शिक्षक का डेपुटेशन

पांकवा स्कूल में लगा नियमित शिक्षक का डेपुटेशन

Sat, 16 Mar 2019 09:50 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
पांकवा स्कूल में डेपुटेशन पर शिक्षक तैनात
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों ने दी थी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाई थी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। तीन माह से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे प्राथमिक स्कूल पांकवा में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों ने राहत की सांस ली है। शिक्षा विभाग ने स्कूल में नियमित रूप से डेपुटेशन पर शिक्षक की तैनाती कर दी है। स्कूल में शिक्षक की तैनाती होने पर अभिभावकों ने सरकार और विभाग का आभार जताया है। शिक्षक की तैनाती न होने को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।
गौर हो कि निरमंड खंड की बाड़ी पंचायत के पांकवा गांव के ग्रामीणों ने कई माह से सरकार और शिक्षा विभाग से प्राथमिक पाठशाला पांकवा में शिक्षक न होने पर अपना रोष जताया था। दिसंबर महीने से स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं था, इसके चलते स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे एक दर्जन से अधिक छात्रों के भविष्य पर बट्टा लग गया था। अभिभावकों की बार-बार मांग के बाद भी शिक्षा विभाग और सरकार शिक्षक की तैनाती करने में विफल रहे। अब जब अभिभावकों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी तो शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से स्कूल में शिक्षक की तैनाती कर दी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

ग्राम कमेटी प्रधान पांकवा-1 मेला राम ठाकुर, युवक मंडल सचिव महेश्वर सिंह, उपप्रधान पवन ठाकुर, अमर ठाकुर, वार्ड सदस्य नोया राम, ग्राम कमेटी पांकवा-2 प्रधान रणजीत सिंह, महिला मंडल प्रधान सुषमा देवी, बालक राम, गुलाब सिंह, लीलादत्त, तिलक राज, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, डिनू राम, झाबेराम, नवल कुमार ने शिक्षक की तैनाती होने पर शिक्षा विभाग और अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी निरमंड ठाकुर वीर सिंह ने कहा कि पांकवा स्कूल में नियमित डेपुटेशन पर शिक्षक की तैनाती की गई है। स्कूल में नियमित शिक्षक के आदेश भी हो चुके हैं, जो जल्द ही स्कूल में पदभार संभालेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed