{"_id":"5c7ab035bdec2205dc4031f7","slug":"15515444719-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में भाजयुमो ने निकाली विजय लक्ष्य कार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में भाजयुमो ने निकाली विजय लक्ष्य कार रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो ने निकाली विजय लक्ष्य कार रैली
‘लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा’ के संकल्प के साथ उमड़े युवा
रैली में 127 पोलिंग बूथों से आए युवाओं ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर भाजयुमो ने विजय लक्ष्य 2019 को लेकर कार रैली का आयोजन किया। जिला के तीनों खंडों से कार रैली निकाली गई। किन्नौर भाजयुमो अध्यक्ष सुनील नेगी ने कहा कि यह रैली तीनों ब्लॉकों से निकाली गई।
इस रैली में सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय नेगी, पूर्व अध्यक्ष बलदेव नेगी, भाजयुमो महामंत्री प्रवीण मोयन, चंद्र पॉल और तीनों मंडलो के अध्यक्ष मौजूद रहे। इस अवसर पर सुनील नेगी ने कहा कि ‘लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा’ के इस संकल्प के साथ रैली निकाली गई। आगामी लोकसभा चुनाव में किन्नौर के भाजपा उम्मीदवार को भारी बहुमत देने का लक्ष्य रखा है। इस कार रैली में जिला के 127 पोलिंग बूथों से आए युवाओं का जोश देखते ही बना था। यह रैली तीनों खंडों से शुरू होकर रिकांगपिओ से कल्पा वापस पहुंची। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवंत नेगी नदारद थे।