फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नेरवा पंचायत में मतदाता सूचियों के संशोधन की प्रक्रिया पूरी

नेरवा पंचायत में मतदाता सूचियों के संशोधन की प्रक्रिया पूरी

Mon, 25 Feb 2019 10:41 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों
विज्ञापन

के संशोधन की प्रक्रिया पूरी
नेरवा में भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उठाया कदम
तहसीलदार ने सभी बीएलओ के साथ बैठक कर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ग्राम पंचायत नेरवा के पांच मतदाता केंद्रों में मतदाता सूचियों के संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने बताया कि बूथ लेवल पर संशोधन के लिए 23 और 24 फरवरी के दिन निर्धारित किए गए थे। जिसमें निर्वाचन क्षेत्र चौपाल के तहत संशोधन प्रक्रिया चलाई गई। बीएलओ द्वारा संचालित इस प्रक्रिया में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला है।

उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों में संशोधन का यह कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा। इस प्रक्रिया को बूथ लेवल अधिकारी ज्ञान जिंटा व पंकज सूद ने नेरवा बूथ, नरेश तंगड़ाईक ने रिनजात बूथ, कंवर सिंह तंगड़ाईक ने दयांडली बूथ और बालक राम मेहता ने सोयल बूथ में अंजाम दिया। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने सभी बीएलओ के साथ पंचायत घर नेरवा में बैठक कर मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि नेरवा के पांच मतदान केंद्रों में नौ नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। वहीं चार के नाम मतदाता सूचियों से काटे गए हैं। इसके अलावा 29 मतदाताओं के नाम का तबादला एक बूथ से दूसरे बूथ किया गया है। छह अन्य मतदाताओं के नाम में भी संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed