{"_id":"5c5c4d9abdec22271a77bad1","slug":"15495531618-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में फिर से हिमपात का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में फिर से हिमपात का दौर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में एक बार फिर से हिमपात का दौर शुरू हो गया है। वीरवार सुबह से ही मौसम खराब होने के कारण जिले की ऊंचाई वाली चोटियों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम शुरू होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त पड़ा है। जिले के सभी ग्रामीणों रूटों पर वाहनों के पहिये फिर से थम गए हैं।
वीरवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित समूचे जिले में बर्फबारी हो रही है। वहीं जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। मौसम के बदले मिजाज से समूचा जिला शीतलहर की चपेट में है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, रोघी, कल्पा, कश्मीर, दुनी, युवारंगी, ब्रेलंगी, कोठी तेलंगी, पांगी, खवांगी, बटूरी, बुरआ, शौंग, चांसू, कामरू, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, आकपा, मूरंग, ठंगी, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, रोपावैली, चांगो और भावावैली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 से 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वीरवार को कल्पा का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान प्लस 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश का क्रम जारी रहा। वीरवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की तरफ निगम की बसों की बराबर आवाजाही रही। रिकांगपिओ से पूह-काजा की ओर बर्फबारी एवं फिसलन के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर नाको तक ही निगम की बसों की आवाजाही हो सकी है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिकांगपिओ अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी गोपाल के अनुसार जिले में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। वहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर फिलहाल बसें सुचारु रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन