{"_id":"5c5c4cabbdec2217f5587ece","slug":"154955292112-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों की समस्याओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों की समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पैरा मिलिट्री एक्स सोलजर एसोसिएशन में सैनिकों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर कुमारसैन आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष देवीचंद वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों का बैठक में शामिल होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने बताया कि 9 सितंबर 2018 को एसएसबी कुसुम्पटी शिमला में एक विशेष बैठक का आयोजन पूर्व उपमहानिरीक्षक विनोद कुमार और पूर्व सेनानी एसएसबी सुंदरलाल जनारथा की अध्यक्षता में किया गया। जिसका मुख्य उद्देेश्य सभी पूर्व अर्द्धसैनिकों के कल्याण और उनकी मुख्य समस्याओं का गहनता से विचार करना उनका निवारण एवं समाधान करना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय सरकार और प्रांतीय सरकार के सम्मुख अपनी मांगों सहित समस्याओं को निवारण करवाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व अर्धसैनिक बलों के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को पूर्ण करवा चुकी है। बैठक में उपस्थित सभी पूर्व अर्धसैनिकों ने विनोद कुमार शर्मा को इस सराहनीय कार्य करवाने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में अध्यक्ष देवीचंद वर्मा, उपाध्यक्ष जगतराम, जयचंद सिंघा, चेतराम वर्मा, कृष्णपाल, रोशन लाल शर्मा, नंदलाल नूरटू, तेजराम, प्रताप चंद, हंसराज, चमन लाल, दुर्गादास, बसंत लाल, लायक राम नलवा और नीतूराम कौशल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन