फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर जिला में 107 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये

किन्नौर जिला में 107 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये

Fri, 01 Feb 2019 09:46 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिला किन्नौर में ताजा बर्फबारी ने किन्नौर वासियों के जख्म फिर से हरे कर दिए हैं। करीब दस दिन पहले जिले में हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन पटरी पर लौटा भी नहीं था और वीरवार से फिर मौसम के बदले मिजाज से लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दी हैं। ताजा हिमपात से रिकांगपिओ सहित जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की करीब 107 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं।
विज्ञापन

जिले की 65 पंचायतों के हजारों लोगों को बिजली, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को तरसना पड़ रहा है। रिकांगपिओ, कल्पा, रोघी, पांगी, रारंग, ठोपन, आकपा जंगी, लिप्पा, आसरंग, पूह, लाबरंग, हांगो, लियो, मालिंग, स्पीलो, कानम, लाबरंग, खाब, नमज्ञा, पलिंगी, निचार, पौंडा बरी, चगांव उरनी, चोलिंग, बारंग, पूर्वणी, शौंग, सापनी, कड़छम, सांगला, छितकुल, बटसेरी, कुप्पा, चांसू, वांगतू और यांगपा सहित जिले के तीनो खंडों की करीब 107 ग्रामीण सड़कों पर भारी बर्फबारी और फिसलन के चलते निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो सकी है। इसके चलते जिले के लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर कर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं जिले के तीनों खंडों के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत और पानी की सप्लाई स्थायी नही हैं, जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड में मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड किन्नौर के एक्सईएन विमल नेगी ने कहा कि जिले में अधिक बर्फबारी से जगह जगह विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से मरम्मत करने में थोड़ा समय लग रहा है। नेगी ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से 12 होमगार्ड के जवान भी विद्युत बहाल करने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को जिला के 85 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल की गई।

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन आरएल चौहान और एसडीओ कल्पा अशोक नेगी ने कहा कि जिले की करीब 107 सड़कों पर सभी ग्रामीण रूटों पर विभाग ने बर्फ को हटाने के लिए 21 जेसीबी मशीनें और करीब 300 मजदूर तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द से जल्द बाधित हुए मार्गों को बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने कहा कि पोवारी से पूह तक बर्फबारी से बाधित एनएच को बहाल करने के लिए 6 मशीनें और 150 मजूदर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed