फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नगर परिषद रामपुर के वार्ड एक में वर्षों बाद भी नहीं बनी एंबुलेंस सड़क

पचास लाख में लोनिवि ने बनाई 500 मीटर सड़क

Fri, 18 Jan 2019 10:23 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर का वार्ड नंबर आज भी सड़क सुविधा से अछूता है। वार्ड की करीब एक हजार आबादी को आज भी अपनी जरूरत का सामान पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उस समय पेश आती है, जब किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना होता है। लोगों के अनुसार कांग्रेस सरकार के समय वार्ड को सड़क से जोड़ने की योजना शुरू की गई थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहल ठंडे बस्ते में है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह वार्ड एक में वर्षों से लोग सड़क बनाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन आज दिन तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। वार्ड के लोगों को मजबूरन अपनी जरूरत का सामान पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है। भवन एवं अन्य निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए वार्ड के लोगों को भारी भरकम ढुलाई अदा करनी पड़ रही है। पूर्व में पिप्टी मोड़ से सड़क बननी प्रस्तावित थी, लेकिन पर्याप्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण मामला अटक गया। इसके बाद कंडी से डूगीरियूणी तक दो किलोमीटर सड़क बनाने की योजना पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुई, लेकिन आज दिन तक सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वार्ड के लोगों की ज्वलंत मांग को देखते हुए नगर परिषद ने लोनिवि को 50 लाख रुपये की राशि जारी की थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने करीब 500 मीटर सड़क खोल कर कार्य अधर में छोड़ दिया है। ऐसे में वार्ड के लोगों को कब तक परेशानियां झेलनी पड़ेगी, इस बारे कहना मुश्किल है। वार्ड के जितेंद्र, ललित, सतीश कुमार, पदम देव, अनिता, श्याम लाल और प्रदीप कुमार का कहना है कि वार्ड के लोग वर्षों से सड़क न होने से समस्याएं झेल रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक के पार्षद नरेश नेेगी के अनुसार लोगों की समस्या को देखते हुए नप ने लोनिवि को 50 लाख रुपये की राशि दी थी, लेकिन विभाग ने 500 मीटर सड़क बनाने के बाद कार्य बंद कर दिया है। विभाग को इसके बारे में सूचित किया गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed