{"_id":"5c2f8a8cbdec2256f74c512e","slug":"154661964715-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से डंसा-पनोली सड़क पर नहीं दौड़ रही निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों से डंसा-पनोली सड़क पर नहीं दौड़ रही निगम की बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंसा-पनोली सड़क पर शुरू नहीं हुई बस सेवा
बस सेवा ठप होने से नोगवैली के हजारों लोग परेशान
चेताया; बस सेवा नहीं हुई बहाल, तो करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की नोगवैली के डंसा-पनोली मार्ग पर वर्षों से निगम की बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में वैली के आधा दर्जन से अधिक गांव के हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर बीते तीन वर्षों से बस सेवा का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
लोगों की लंबे समय की मांग के बाद रामपुर डिपो ने डंसा पनोली मार्ग पर बस सेवा शुरू की थी। बस शाम के समय वाया लालसा भेजी जाती थी, लेकिन कुछ समय बाद सड़क खस्ताहाल होने का हवाला देकर बस सेवा को बंद करवा दिया गया। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने समय रहते सड़क को दुरुस्त कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद पथ परिवहन निगम ने बस सेवा पुन: शुरू करवाने के लिए कोई पहल नहीं की, जिसके चलते ग्रामीणों में प्रदेश सरकार और निगम के प्रति खासा रोष है।
क्षेत्र के प्रेम लाल शर्मा, भगत राम, गोकल राम, रूप दास, बाला नंद, प्यारे लाल, तारा चंद और हीरा लाल के अनुसार उक्त बस सेवा बंद होने से नोगवैली के डंसा, पनोली, बाहलीधार, जगूणी, सनेई और शांदल गांव के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। अपने रोजमर्रा के कार्यों और गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें निजी वाहनों में काफी ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और निगम के अधिकारियों से मांग की है कि दोपहर रामपुर से लालसा रूट वाली बस को वाया पनोली रूट पर भेजा जाए, जिससे ग्रामीण लाभान्वित हो सके। उन्होंने चेताया है कि यदि जल्द ही उक्त बस सेवा बहाल नहीं की गई, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीडी शर्मा के अनुसार सड़क की हालत बिल्कुल दुरुस्त है। मार्ग पर चढ़ाई होने के चलते नए मॉडल की बसें चलाने में दिक्कतें आ सकती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर के अनुसार लोक निर्माण विभाग से सड़क का निरीक्षण कर बस सेवा फिर से शुरू करवाई जाएगी।