{"_id":"5c2f8a86bdec2256994e0185","slug":"15466196412-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगीचे में धुंआ न लगाने के लिए पंचायतों प्रतिनिधि बागवानों को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगीचे में धुंआ न लगाने के लिए पंचायतों प्रतिनिधि बागवानों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदेशों की अवहेलना पड़ेगी भारी
सेब की सूखी टहनियां जलाने को लेकर किया सचेत
पंचायतों में विशेष बैठकें आयोजित करें : एसडीएम
रोहड़ू। बगीचों में प्रूनिंग के बाद सेब की सूखी टहनियों को जलाने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से दिए गए आदेशों के बाद जागरुकता शिविरों का आयोजन शुरू हो गया है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय रोहड़ू में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने की। बैठक में खंड विकास अधिकारी रोहड़ू हर्ष अमरेंद्र सिंह के अलावा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि वह ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को जागरूक करे। पंचायतों में विशेष बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को धुएं से पर्यावरण व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से सभी को अवगत करवाएं। जागरूक करने के बाद भी अगर पंचायत में कोई बागवान सेब की सूखी टहनियां जलाता है। तो उसने नाम पंचायत के द्धारा खंड विकास अधिकारी को दिए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी नामों को एसडीएम के पास कार्रवाई के लिए भेजेगा। प्रशासन के आदेशों की पालना न करने वाले बागवानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसकी जानकारी एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बैठक में दी। बैठक के दौरान सभी पंचायत प्रतिनिधियों से इस मुहिम को अपनी-अपनी पंचायतों में चलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर उद्यान विकास अधिकारी कुशाल मेहता भी उपस्थित थे। उन्होंने बगवानी अवशिष्ट पदार्थों से खाद बनाने की विधि से सभी को अवगत करवाया।