फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जलवाहकों को जल्द नियमित करे सरकार

जल्द नियमित नहीं हुए तो करेंगे आमरण अनशन

Fri, 04 Jan 2019 01:01 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। शिक्षा खंड आनी और निरमंड के जलवाहकों की बैठक
में नियमितीकरण का मुद्दा उठाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया तो आमरण अनशन छेड़ेंगे। संघ की बैठक विश्राम गृह आनी में अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आनी और निरमंड के दिहाड़ीदार जलवाहकों ने भाग लिया।
बैठक में संघ ने कहा कि वे वर्ष 2002 में अंशकालिक जलवाहक कम सेवादार नियुक्त होने के बाद अपनी सेवाएं प्राथमिक विद्यालयों में दे रहे हैं। वहीं सरकार ने 14 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके जलवाहकों को नियमित करने की प्रक्रिया अप्रैल 2017 में पूर्ण कर दी है। ऐसे में प्रदेश जलवाहक संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि जो जलवाहक 17 सालों से दिहाड़ीदार बनकर सेवाएं दे रहे हैं, उनको नियमित किया जाए।
विज्ञापन

जलवाहक संघ के पदाधिकारियों के अनुसार जिस तरह से लाहुल-स्पीति जिला के जलवाहकों को कुल्लू जिला में नियुक्ति दी गई और कुछ जलवाहकों को दूसरे विभागों में नियुक्तियां दी गई हैं। उसी तरह ही शिक्षा विभाग में रिक्त पद न होने के कारण दूसरे विभाग में भेजने या शिक्षा विभाग में ही मिडल, हाई, सेकेंडरी में पोस्ट सृजित की जाए या फिर नजदीक के जिलों में ही भेज दिया जाए। इस मामले को लेकर कई बार संघ के सदस्य मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और वन मंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन मात्र आश्वासनों के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला। संघ ने नियमितीकरण की अवधि को 14 वर्ष से घटाकर 8 या 10 किए जाने और 8 वर्ष पार्ट टाइम में पूरा कर चुके हैं, उन्हें दैनिक वेतन भोगी बनाए जाने की मांग की है। इस अवसर पर सचिव धनी राम, सहसचिव बलबीर, मुख्य सलाहकार दूनी चंद, प्रेस सचिव संपत्ति देवी, ताबे राम, चरण सिंह, तारा चंद, डोलामणी, कौल राम, दयानंद, रविंद्रा देवी, मोहर सिंह, बहादुर सिंह, पवन, संगत राम, मान सिंह, किशन, शीला देवी और विजय सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed