{"_id":"5c2e3905bdec2256aa76ef8a","slug":"154653324115-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट में गंगा सदन ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट में गंगा सदन ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय माध्यमिक पाठशाला मझेवटी में वीरवार को अंतर सदनीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का विधिवत आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य देवराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
खेल समारोह की शुरूआत में गंगा सदन, यमुना सदन, सरस्वती सदन और सतलुज सदन के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। मार्चपास्ट में गंगा सदन ने प्रथम और सरस्वती सदन ने दूसरा स्थान पाया। दो दिवसीय इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की वॉलीबाल, कबड्डी, खो खो और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य देवराज ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए बधाई दी और खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
विज्ञापन
इस मौके पर यशपाल ठाकुर, विनोद मेहता, होशियार मेहता, हंसराज, मनीषा सोनी, संजय नेगी, प्रवीण मेहता, रंजीत चौहान, मूलराज कायथ, वरूण ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, सुरेश देष्टा, शांता कपूर, सुषमा, रेखा, हेमलता, रीना, रीता, सीता, अमिता, प्रेम, नेकराम और बलवीर सहित अन्य मौजूद रहे।