फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बगीचे में सेब की सूखी टहनियां जलाई तो होगी कानूनी कार्रवाही

सेब की टहनियां बगीचों में जलाईं तो होगी कानूनी कार्रवाई

Thu, 03 Jan 2019 12:08 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। सेब के बगीचों में काट छांट के बाद बची टहनियों को जलाने से रोकने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। बागवानों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने सभी पंचायत प्रधानों को निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम रोहड़ू ने बताया कि अब किसी बागवान ने बगीचों में सेब की टहनियां जलाईं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इन दिनों बगीचों में आग जलाकर सेब की सूखी टहनियां जलाने से चारों तरफ धुआं ही धुंआ फैल रहा है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों को सांस से संबंधित दिक्कतें आ रही हैं और वातावरण पर भी इसके दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं। इसलिए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जो बागवान बगीचों में आग जलाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने स्तर पर बैठक आयोजित करें। जिसके माध्यम से किसानों को अपने बगीचों में सेब की सूखी टहनियां, पत्तियों को न जलाने को लेकर प्रेरित करें। आग जलाने से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में भी बताएं। उन्होंने बताया कि बागवान अवशिष्ट पदार्थों को जलाने के स्थान पर उनका इस्तेमाल खाद बनाने में भी कर सकते हैं। जिसके बारे में बागवानी विभाग के अधिकारियों को विस्तृत एवं तकनीकी जानकारी देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed