{"_id":"5c2ce3cfbdec2256be1ee8a4","slug":"154644589114-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में पहाड़ों पर रूक-रूक कर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में पहाड़ों पर रूक-रूक कर बर्फबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार को किन्नौर में पहाड़ों पर रूक-रूक कर बर्फबारी होती रही। मौसम के बदलते तेवरों से लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। बुधवार को सुबह से ही मौसम में आए तबदीली के चलते किन्नौर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब 2 इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं रामपुर, नारकंडा और आनी में भी मौसम खराब बना रहा। दिनभर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की-हल्की बर्फबारी हुई और निचले क्षेत्रों में कभी धूप खिली तो कभी हल्की-हल्की बारिश की फुहारें गिरती रही।
किन्नौर जिले के छितकुल, रक्षम, बटसेरी, सांगला, भावावैली, हांगो, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, कानम, लाबरंग, रोपा, ठंगी, कुन्नोचारंग और शलखर सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही हल्की-हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। निचले क्षेत्रों रिकांगपिओ, पवारी, कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर, तरांडा, निगुलसरी और चौरा में हल्की-हल्की बारिश के दौर से समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। बुधवार को किन्नौर जिले के कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस 1 दर्ज किया गया है। वहीं प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 तक पहुंचा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा और शिमला सहित जिले भर के सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही बराबर रही। इस संबंध में पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी कर्म चंद के अनुसार हल्की-हल्की बर्फबारी से फिलहाल कोई भी रूट प्रभावित नहीं हुआ है। निगम की बसें सभी रूटों पर बराबर चल रही हैं।
विज्ञापन