{"_id":"5c1e64afbdec22572a20dfcc","slug":"154549576210-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालिनी को बेस्ट स्टूडेंट, कृष्णा हाऊस को बेस्ट हाउस के खिताब से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालिनी को बेस्ट स्टूडेंट, कृष्णा हाऊस को बेस्ट हाउस के खिताब से नवाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमाथला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य रीना ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या सुमन कश्यप ने वार्षिक रिपोर्ट पेशकर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने छात्रों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज वंदेमातरम गीत और सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने किन्नौरी, फिल्मी और पंजाबी डांस पेश कर सभी दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कोटगढ़ी नाटी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में शालिनी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा। कृष्णा हाउस को बेस्ट हाउस की ट्रॉफी से नवाजा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में अनिशा, यशवीर, शालिनी, शिल्पा, शिवम, शायनी, मोनिका, रिहा, सिमोन, स्वाति, स्नेहा, आयुष, मीना, शबनम, दीक्षा, समीक्षा और वंशिका को सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र में अक्षित, शुभम, निखिल, राहुल, अंशुल, अंश, श्याम, सुंदर, स्पर्श, आयुष, सुजल, अभय, प्रीति, रितिका, यशिका, नेहा, स्नेहा, मोनिका, शबनम, तमन्ना और अनामिका को सम्मानित किया गया। अन्य गतिविधियों के लिए अंजली, राहुल, साक्षी, अरूण, वर्षा, विपिन, रोहित और प्रीति सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य अरूणा चौहान, श्माथला पंचायत प्रधान मीना जरेट, उपप्रधान राम लाल, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुख देव, सेवानिवृत्त बीईईओ रणधीर मेहता, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश मेहता, हुकम चंद चौहान, प्रेम नाथ, राज कुमारी भैक और जगदीश चंद के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन