{"_id":"5c1e64acbdec2257162fa28b","slug":"15454957586-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा आनी का बालू गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा आनी का बालू गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी विस क्षेत्र का बालू गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा। शनिवार को आनी खंड की दुर्गम पंचायत करशेईगाड के गुहाटन में आनी विस के विधायक किशोरी लाल सागर ने गुहाटन-बालू सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया। करीब ढाई किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए विधायक ने पांच लाख रुपये की प्रारंभिक राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विधायक किशोरी लाल सागर ने बालू में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी वादे किए हैं, उन्हें वे चरणबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। करशेईगाड क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा। क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क को मजबूती प्रदान करने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। बालू गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा और सभी प्रकार की सुविधाओं से ग्रामीण लाभान्वित हो पाएंगे।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने शुश सड़क को पांच लाख, बालू में सराय भवन के लिए एक लाख, रोपा कैंची से लगौटी सड़क को एक लाख, फनोटी-लोट सड़क को तीन लाख, लोट-बनाला सड़क को एक लाख और महिला मंडल भवन बालू को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि जल्द ही बालू में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और लगौटी में शाखा खोली जाएगी। वहीं आगामी सत्र से प्राथमिक पाठशाला देहुरी को प्राथमिक पाठशाला से मिडल स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। लगौटी स्कूल में साइंस ब्लॉक खोलने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि रूहाचला-बालू सड़क को आगे छाछगडू तक पहुंचाया जाएगा। राणाबाग-गुहाटन सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, रफ्तार ठाकुर, जमुना ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, फौजी लाल, नारायण, दीपक, ज्ञान ठाकुर, महेंद्र और रोहित सहित कई अन्य मौजूद रहे।