{"_id":"5c1e64a5bdec2257114a8d18","slug":"154549575212-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालाना समारोह में मेधावी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालाना समारोह में मेधावी पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में सालाना समारोह की धूम रही। समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं संजीव नेगी, मोनिका शर्मा और संगत राम विशेष अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके की।
विज्ञापन
समारोह में स्कूल की अध्यापिका बिंदू कश्यप ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की, जिसे कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने खूब सराहा। समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाया। छात्राओं ने वंदे मातरम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मनीष कुमार की अध्यक्षता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। तत्पश्चात मुस्कान और सहेलियों ने नृत्य पेश कर समा बांधा। छेरिंग व सखियों ने समूह गीत, जतिन ने पहाड़ी गीत, सुमित्रा और समीर ने नेपाली डांस पेश किया। सुष्मिता व ग्रुप ने किन्नौरी नाटी, अंकिता व सहेलियों ने पंजाबी डांस, संदीप और अनिल ने पहाड़ी गीत, रजनी ने एकल नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यातिथि कृष्ण नेगी ने नगीता, पुष्पेंद्र, स्वाति, अजय, अंजली, अभिषेक, साक्षी, दीपक, प्रियांशु, सुमित्रा, तरूण, कनिष्का, अजय, अजीत, राहुल, लवीश, आर्यन, रोहित, कविता, आयुष, अवंतिका, अविनाश, कुशल, लक्षिता, विष्णु, राज कुमार, सर्फराज, आरूषि, बृजमोहन, खुशबू, मोनिका, सलोनी, ईशिता, डिंपल, सीमा, अंबिका, दिव्या, नंद लाल, विक्की, मुकेश, योग राज, तान्या, ज्योति, दीक्षा, सोहन, सुषमा, रीता, पीयुष, अनुज, देवु थापा, पलक, रूचिका और सौरव सहित अन्य मेधावियों को विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने पर सम्मानित किया। वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय विद्या केंद्र दत्तनगर के प्रधानाचार्य कुशाल चंद शर्मा, बीएमओ आयुर्वेद रामपुर डॉ. रोहिनी शर्मा और एसएमसी अध्यक्ष लाल चंद कौशल, देविंद्र लक्टू और सुदर्शन शर्मा के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन