{"_id":"5c1bc6b7bdec2256b54255c2","slug":"154532425118-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की लो वोल्टेज बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की लो वोल्टेज बनी आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। चाटी और जगातखाना में बिजली की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर वीरवार को जन कल्याण समिति चाटी के अध्यक्ष एमएल कपाटिया की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने बिजली बोर्ड के एससी आरके ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान जन कल्याण समिति चाटी के अध्यक्ष एमएल कपाटिया ने कहा कि ग्राम पंचायत तुनन के चाटी में बिजली की लो वोल्टेज और अघोषित कटों से लोग खासे परेशान हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि चाटी और जगातखाना को खनेरी स्विचयार्ड से अतिरिक्त बिजली दी जाए जिससे क्षेत्र में बार बार आ रही बिजली के कटों और लो वोल्टेज से निजात मिल सके।
विज्ञापन
जन कल्याण समिति के महासचिव विनीत मेहता, बुद्धि सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र, सुरेश वर्मा, मेहर सिंह ठाकुर, कैलाश ठाकुर, एसएन नेगी, योगराज ठाकुर, बीआर मैहता, जीएस नेगी, एसएस टैगोर और राजेश नेगी ने कहा कि बिजली कट और लो वोल्टेज की वजह से स्कूली कॉलेज और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चाटी में तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं लेकिन बिजली के सही आवंटन न होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। कड़ाके की इस ठंड में लोगों को बिजली आपूर्ति न होने के चलते बिना हीटर के रहना पड़ रहा है। वहीं लो वोल्टेज के चलते बिजली से चलने वाले उपकरण भी खराब हो रहे हैं। समिति ने विभाग से इस समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द खनेरी स्विचयार्ड से अतिरिक्त फिर्ड से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
समिति ने ज्ञापन से पूर्व बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एमएल कपाटिया ने किया। इस संबंध में बिजली बोर्ड के एसई आरके ठाकुर के अनुसार बिजली की समस्या को लेकर चाटी जगातखाना का प्रतिनिधिमंडल आया था। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।