रनित नेगी को बेस्ट ब्वॉय और रेखा नेगी को चुना बेस्ट गर्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ/सांगला। किन्नौर जिला के देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में वीरवार को सालाना समारोह की धूम रही। समारोह में राज्य वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर शौंगठोंग कड़छम यूनियन अध्यक्ष सुशील मेहता, प्रधानाचार्य डाइट पद्म विष्ट और एसटी मोर्चा प्रदेश सचिव सुभाष नेगी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। स्कूल प्रधानाचार्य राम सिंह नेगी ने मुख्यातिथि को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया।
स्कूली छात्राओं अंजली, सोनम, सुष्मिता निकिता, राजकुमारी और सोनम ने स्वागत गीत पेशकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। आशा, निकिता, सौरव, अंजली, वंदना, भावना और शिवानी ने किन्नौरी गाने खोनाचो तेले, ज्ञानी भंनठानी, तेरंग ही माबह सहित पहाड़ी नाटी पेशकर धमाल मचाया। प्रधानाचार्य राम सिंह नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में मुख्यातिथि ने विनित नेगी को बेस्ट ब्वॉय और रेखा नेगी को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा गया। वहीं गणेश भगती को सौ फीसदी हाजिरी के लिए, बेस्ट स्पीकर के लिए मुस्कान, सविता, माया, विश्वजीत नेगी, प्राची, संजना, अनुष्का, निटी, सुषमा, ज्योति, महक मेहता, प्रियंका, रीतिका, अवांतिका, आयुषी, सोनिका, शिवानी, आरती, रिंगचीन लामा, अरूण सिमरन, शांति, दीपिका, अंजू, आशा, अर्जुन, सौरभ, भावना, नागेश्वर, आकाश, साक्षी, डिंपल, आराधना, स्नेहा, तमन्ना, सुनीता और मोनिका सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सुनीता नेगी, प्रधान कोठी शारदा नेगी, प्रीतेश्वरी नेगी, देवऋषि नेगी, अमित नेगी, कृष्ण गोपाल नेगी, प्रदीप नेगी, अमित कुमार नेगी, केसर नेगी, उमा मेहता, बीना नेगी, विजय कुमारी नेगी, निधी नेगी, अजय कुमार, अजीत नेगी, अनिल नेगी, सुनीता नेगी, कमला नंद, सीताराम, सुभद्रा कुमारी, प्रेरणा मेहता, लोबजंग डोलमा आदि रूप देवी आदि मौजूद रहे।