{"_id":"5c1a71f2bdec2256b86d6751","slug":"154523701414-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के लिए पास हुआ शिरगा शलान आर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के लिए पास हुआ शिरगा शलान आर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरगा-शलन-आर सड़क पर दौड़ेंगे वाहन
निरीक्षण के बाद सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए की पास
सड़क सुविधा से दो पंचायतों के कई गांव होंगे लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। शिरगा-शलन-आर 17 किलोमीटर बस मार्ग पास हो गया है। इस सड़क से ग्राम पंचायत हलाऊ के अरनत, हलाऊ, शलन, कांडा, लोहान और बिजमल पंचायत के आर, शटल और शिरगा गांव लाभान्वित होंगे। ऐसे में उक्त गांव के लोगों में इस कवायद को लेकर काफी हर्ष है। अब इस सड़क पर शीघ्र बस सेवा सुचारु होने वाली है।
मंगलवार शाम को एसडीएम चौपाल मुकेश रेपस्वाल की उपस्थिति में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार, एसएचओ नेरवा कुलवंत कंवर, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन नेरवा डिपो रतन शर्मा आदि अधिकारियों ने इस मार्ग का निरीक्षण कर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए पास कर दिया है। निरीक्षण करने पहुंचे समस्त विभागों के अधिकारियों एवं एचआरटीसी के चालक- परिचालक का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्राम पंचायत बिजमल की प्रधान बबिता राणा, ग्राम पंचायत हलाऊ की प्रधान जस्सो देवी, बिजमल के उप प्रधान कुलविंदर, पूर्व प्रधान दिनेश चौहान, संत राम, पूर्व बीडीसी सदस्य नारायण सिंह चौहान, स्थानीय निवासी अतर राणा, राम चंद्र, डैनी चौहान, मनी राम शर्मा, गुलाब सिंह और सुरेंद्र आदि ने इस कवायद के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त जताया है।