{"_id":"5c1a71e8bdec2256e051493c","slug":"154523700413-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निखिल नेगी बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निखिल नेगी बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निखिल नेगी बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर
सतलुज व्यू स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। सतलुज व्यू पब्लिक स्कूल ने अपना 15वां वार्षिक पारितोषिक विवरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में उपाध्यक्ष वन निगम सूरत नेगी ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत एवं सरस्वती वंदना से की गई।
कार्यक्रम में कई कक्षाओं के बच्चों ने समूह गान, एकलगान, पहाड़ी नाटी, किन्नौरी डांस और हिमाचली नाटी पेश कर सभी उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने लोगों को जागरूक करने लिए ‘आओ स्कूल चले हम’ विषय पर एक नाटक पेश किया। प्रधानाचार्य राम लाल नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट लोगों के समक्ष रखी और स्कूल द्वारा चलाई जा रही अनेक प्रकार की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
समारोह में मुख्यातिथि ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया। वहीं स्कूल में हो रही गतिविधियों में अव्वल रहने वाले अनुकाश, आयुष, महेंद्र, सान्या, अक्षय, आस्था, आयुशी, ममता, मनीषा, रोहित शर्मा, अनमोल, सुप्रिया, सोनम, दोहाना लामा और वानिका शर्मा को मेडल व ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया। इस समारोह में निखिल नेगी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। मुख्यातिथि ने स्कूल के अच्छे संचालन के लिए प्रधानाचार्य और स्टाफ को बधाई दी और अपनी ओर से 51000 की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक रत्नचंद, कुमारी दीपक, रीता, चंद्रेश, स्नेह, अंजू, बनिता, अनुराधा सहित अन्य अभिभावक भी मौजूद थे। इस समारोह में बलदेव नेगी निदेशक हैंडीक्राफ्ट, यशवंत नेगी निदेशक किनफेड, योगराज नेगी प्रधान ग्राम पंचायत बरी, शिव कुमार पूर्व महामंत्री बीजेपी, दलीप, ईश्वर वार्ड मेंबर काचरंग, शिवपाल ने शिरकत की।