{"_id":"5ba5206d867a557ff8302858","slug":"151537548397-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में खुलेगा डिग्री कालेज- बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में खुलेगा डिग्री कालेज- बरागटा
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई में जल्द खुलेगा डिग्री कॉलेज
पनोग स्कूल में खेलों के समापन अवसर पर बोले बरागटा
प्रोसेसिंग प्लांट आरंभ करने की भी तैयारी जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि कोटखाई में जल्द डिग्री कॉलेज खुलेगा, जिसमें अगले वर्ष तक कक्षाएं शुरू की जाएंगी। वहीं शीघ्र ही प्रोसेसिंग प्लांट भी शुरू कर दिया जाएगा। सड़कों की डीपीआर तैयार की जा रही है। बरागटा पनोग स्कूल में अंडर-14 कोटखाई खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर कोटखाई के स्वास्थ्य संस्थानों में 21 डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही है। कोटखाई के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डिग्री कॉलेज खोलने की हामी भर दी है। प्रयास रहेगा कि अगले वर्ष तक कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जाएं। घयाल क्षेत्र में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समय-समय पर समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर पंचायत प्रधान दलीप जस्टा, उपप्रधान मोहन सिंग, यू कृष्ण जस्टा, मनमोहन सिंग भंडारी, रावेंद्र चौहान, यशबीर, मोहिंद्र नेकटा, सुनील भकटा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, जिला महामंत्री अंकुश चौहान, विशाल भिकटा, सुनील चौहान और रिंकू घालटा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।