{"_id":"5a0ee4ec4f1c1b156b8b6814","slug":"151510925548-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांगला में दिव्या सूद को बेस्ट छात्र के पुरस्कार से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांगला में दिव्या सूद को बेस्ट छात्र के पुरस्कार से नवाजा
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या को श्रेष्ठ छात्रा का मिला पुरस्कार
गायत्री पब्लिक स्कूल जांगला के वार्षिक समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
गायत्री पब्लिक स्कूल जांगला के वार्षिक समारोह में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोहा। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दी गई प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा। इसके चलते होनहार छात्रों को एसएमसी अध्यक्ष रीतु बिखाटा की ओर से पुरस्कृत किया गया। समारोह में एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
समारोह का शुभारंभ एसडीएम रोहड़ू ने किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण मेहता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से रूबरू करवाया। छात्रों ने पंजाबी, राजस्थानी और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया। दसवीं कक्षा की छात्रा दिव्या सूद को स्कूल की श्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में सक्षम, स्नेहा, जानवी, हिना, शिवांश, पारूल, साहिल, रमन, अंशुल, पल्लवी, दिव्या, मानसी, हिमांशी, रोहन, नितिश, रोस, पायल, दिव्यांशु, पारूल, स्नेहा ठाकुर, आराध्या, ईशांत, सूर्यांश, कार्तिक, तनिष्का, संयम, निधि, आदर्श, तेजल, अभिनव, प्रज्जवल, उमंग, आरधक, सृष्टि, अमृता, ललित, मानवी, हिमानी, नमन, सानवी, रीया, रीधविक, हंसिका को पुरस्कृत किया गया। खेल गतिविधियों के लिए धीरज, आयुष, कृतिका, स्नेहा, ज्योत्सना, मीनाक्षी, गुनगुन, साक्षी, ईशांत, आराध्या, संयम, सक्षम, साहिल, दिव्या, हिमांशी, निशांत बोक्टू, भूपेश, आरूषि, सुहानी, कृष शर्मा, दिव्या, हिमांशी, अर्पणा, प्रकृति, रिजुल, तुषार, पायल, विक्रमादित्य, हिना, अतुल, आरूषि, आयुष, दीक्षित, दिव्यांश, अंशुल को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन राकेश बोक्टू, उप प्रधानाचार्य संदीप चतांटा सहित छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।