फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   1.50 crore for renovation of roads in Rohru area

Rampur Bushahar News: 1.50 करोड़ से होगा रोहड़ू क्षेत्र की सड़कों के नवीनीकरण

Sun, 14 Jul 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू से मेरा पारिवारिक रिश्ता : विक्रमादित्य सिंह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहडू से मेरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। यहां के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का योगदान अभूतपूर्व रहा है। हमारी सरकार भी प्रदेश का एक सामान विकास करवाने पर कार्य कर रही है। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राेहड़ू में संजीवनी सहारा समिति के कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने नगर पंचायत चिढ़गांव और नगर पालिका में विकासात्मक कार्यों के लिए दस-दस लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही रोहड़ू क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि मुहैया करवाने की भी घोषणा की। लोनिवि मंत्री ने सीमा महाविद्यालय के सभागार में साउंड लाइट सिस्टम के लिए 13 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने संजीवनी सहारा समिति के लिए 51 हजार रुपये का सहयोग देने की घोषणा की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रंटाड़ी सड़क के नवीनीकरण का कार्य आवंटित हो चुका है। आगामी 15 दिनों में सड़क का कार्य आरंभ हो जाएगा। जब रंटाड़ी सड़क का कार्य चलेगा, उसी समय सीमा महाविद्यालय के पास लगने वाले डंगे का निर्माण कार्य भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय सीमा में प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन के निर्माण कार्य की सारी औपचारिकताएं पूरी करके जल्द ही इसे आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डोडरा क्वार क्षेत्र में लंबे समय से जाना नहीं हुआ है। जल्द ही वह डोडरा क्षेत्र का दौरा करेंगे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित मुख्य संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने समिति द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने पर हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं के लिए समिति द्वारा बेहतरीन मंच मुहैया करवाया जा रहा है। संजीवनी सहारा समिति समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed