{"_id":"5bbf8174bdec225009334479","slug":"141539277172-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग ने मनाया बीमा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग ने मनाया बीमा दिवस
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा योजना को बताएं महत्व
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत रामपुर में कार्यशाला आयोजित
कर्मचारियों ने 1.57 लाख के नए बीमा प्रस्ताव करवाए जमा
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत रामपुर में वीरवार को बीमा दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता डाक विभाग के पश्चिम उपमंडल निरीक्षक दिनेश प्रकाश ने की। कार्यशाला में निरीक्षक अश्वनी पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला में रामपुर और आसपास के क्षेत्रों की शाखाओं और डाकघरों से आए डाक सेवकों ने भाग लिया।
डाक कर्मियों को संबोधित करते हुए दिनेश प्रकाश ने डाक कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे बीमा के महत्व को घर द्वार जाकर लोगों को समझाएं और अपने क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार की बीमा योजना से अवश्य जोड़ें। इस अवसर पर आए कर्मचारियों ने एक करोड़ 57 लाख रुपये के नए बीमा प्रस्ताव भी जमा करवाए।
इस मौके पर वेद प्रकाश अरसू, विनोद कुमार रामणी, मोती राम शिंगला, उमा देवी निरमंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर निरीक्षक अश्वनी पठानिया ने सम्मानित किया। इसके अलावा रती राम, उमेश कुमार और देव राज ने उपस्थित कर्मचारियों को बीमा प्रस्ताव फार्म की तकनीकी जानकारियों से अवगत करवाया। रामपुर डाकघर के अधीक्षण रूपिंद्र सिंह राणा ने बताया कि भारतीय डाक सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों में डाक विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से डाक विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है।