{"_id":"5b6878814f1c1b923e8b570b","slug":"141533573249-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडवी में भूस्सलन से बार बार बाधित हो रहा रोहडू शिमला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडवी में भूस्सलन से बार बार बाधित हो रहा रोहडू शिमला मार्ग
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन से बार-बार बाधित
हो रहा ठियोग-हाटकोटी मार्ग
रोहड़ू/ कोटखाई। रविवार रात से लगातार बारिश के बाद रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग वाहनों के लिए लगातार बाधित हो रहा है। सोमवार को दोपहर बाद सड़क को कुछ समय के लिए वाहनों के लिए खोला गया। पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण बीच-बीच में सड़क वाहनों के लिए बाधित होती रही।
कोटखाई-खड़ापत्थर के बीच निहारी के साथ बडवी में ठियोग-हाटकोटी सड़क पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन जारी है। रोहड़ू से सोमवार सुबह चार बजे शिमला के लिए भेजी गई बसें दोपहर तक बडवी में फंसी रहीं। दोनों ओर दोपहर बाद करीब बारह बजे तक सेब से भरे ट्रकों व अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। दोपहर बाद सड़क को वाहनों के लिए खोला गया। करीब तीन बजे फिर पहाड़ी से मलबा आने के बाद सड़ पर वाहनों की आवाजाही थम गई। शिमला आने-जाने के लिए लोग टाहू और वाया नारकांडा मार्ग से निकल रहे हैं। इस मार्ग से परिवहन निगम की बसों को नहीं चलाया जा सकता।
वहीं पुलिस ने भी चेतावनी जारी की है कि वाया टाहू वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण कई घंटे जाम लग रहे हैं। इसलिए लोग शिमला जाने के लिए वाया नारकंडा सड़क का प्रयोग करे। सेब सीजन में मुख्य मार्ग पर लगातार भूस्खलन के कारण बागवानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधिशाषी अभियंता आरएस जस्वाल के अनुसार मुख्य सड़क पर दिन-रात मशीनें तैनात हैं। पहाड़ी से मलबा गिर रहा है तो तुरंत उसे बहाल करवाया जा रहा है। परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क पर सुबह से फंसी परिवहन निगम की कुछ बसों को वापस बुलाया गया। दोपहर बाद सड़क बहाल हो चुकी थी। हालांकि शाम के समय फिर सड़क बंद होने की सूचना है। मौके पर लगातार मशीनें सड़क खोलने के लिए तैनात की गई हैं।