{"_id":"5b48c7654f1c1b52748b462c","slug":"141531496293-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाबल के लिए सुबह के समय बस सेवा न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाबल के लिए सुबह के समय बस सेवा न होने से लोग परेशान
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से समय बस
सेवा नहीं होने पर रोष
रोहडू। खाबल गांव के लिए बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूल के बच्चों और सरकारी कर्मचारियों को सबसे अधिक दिक्कतें आ रही हैं। स्वयंसेवी संस्थान ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन ने इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधक से मुलाकात की है। वीरवार को संस्थान के अध्यक्ष विनोद सिंगटा ने कहा कि खाबल गांव के लिए रात के समय परिवहन निगम की बस जरूर चलती है। दिन के समय भी एक बस सेवा उपलब्ध है लेकिन दोनों बसें लोगों को स्टेशन पर उतारने के बाद वापस लौट जाती हैं। ऐसे में सुबह के समय लोगों को बाजार, स्कूल और कार्यालय पहुंचने के लिए समय पर कोई बस सुविधा नहीं है। मौजूदा समय में देनवाडी, खाबल, सौंदाडी, झेलटवाडी गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संस्था के जिला सचिव विजेंद्र सिंह और शेर चंद ने बताया कि गांव के लोगों को सुबह टैक्सी और पिकअप में 15 किलोमीटर सफर करके चिडगांव तहसील मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। यदि छोटे वाहन समय पर उपलब्ध नहीं हुए तो लोगों को पैदल सफर करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि खाबल गांव के लिए सुबह के समय परिवहन निगम की बस सेवा चलाई जाए। बैठक के दौरान सदस्यों में अरूण, शेर सिंह, रितेश और रोहताश आदि मौजूद रहे।