फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चौपाल क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

चौपाल क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

Thu, 12 Jul 2018 09:32 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
घागल में हेलीपैड, बासाधार में
विज्ञापन

खुलेगा बागवानी उपकेंद्र खुलेगा
चौपाल क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग/ चौपाल। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि घागल में हेलीपैड और बासाधार में बागवानी उपकेंद्र खोला जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ बागवानी क्षेत्र का और अधिक विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री बलघार में वीरवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, जो अभी तक उपेक्षित रहे हैं। प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा के लिए जाना जाता है। बलघार में उन्होंने 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए और आधारशिलाएं रखीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत घोडना और घुण्ड के श्रीगुली, कडाहरण, घासीगांव और मढोग के लिए 83.83 लाख की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 217 लाख रुपये की लागत से निर्मित घलाणा से किशोर सड़क, 82 लाख रुपये की लागत से निर्मित देहा से किशोरी सड़क, 34 लाख रुपये की लागत से बनी टिक्कर से दुनखड़ सड़क और 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित शलोआ से कथयोग सड़क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सभी क्रियाशील पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। वहीं सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार राज्य की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति उदार है। चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने बलघार अस्पताल को स्तरोन्नत करने की मांग रखी। इस मौके पर विधायक नरेंद्र बरागटा, राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह, एपीएमसी अध्यक्ष नेरश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मंगतराम शर्मा, सीमा मेहता, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, पंचायत प्रधान संगीता मोक्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने ये कीं घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो करोड़ रुपये से बनने वाली भुल्टी से पुंदर सड़क के भाग कुठार-पुंदर सडक़ की आधारशिला रखी। मेहा से टाली खोलना सड़क को पक्का करने के लिए 185 लाख, धमन कैंची से धार सड़क को पक्का करने के लिए 78 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहा में 70 लाख, इंडोर एडवेंचर हॉल के लिए 3.52 करोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बासाधार की आधारशिला, टाली में 153 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार टरपणू, ग्राम पंचायत बलघार में भराड़ा खड्ड से कटीयाणा के लिए 45.75 लाख की सिंचाई योजना और ग्राम पंचायत कुठार में दवाड़ा खड्ड से खारकू गांव के लिए 67.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने तीन सड़कों के लिए 5-5 लाख, आयुर्वेदिक औषधालय के लिए 15 लाख, कनोली में प्राथमिक पाठशाला खोलने, उच्च पाठशाला धमयाणा को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, टाली के लिए 50 लाख रुपये, घूंड स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने, टाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पीएचसी बलघार को 30 बिस्तरों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने पुलिस चौकी देहा को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल की ओर 31 हजार तथा चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने एक लाख का और बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शशिदत्त शर्मा ने 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed