{"_id":"5a8d7fb34f1c1b187e8b779c","slug":"141519222707-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक
Updated Wed, 21 Feb 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
अध्यापकों की रैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल (रोहड़ू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल के शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। शिक्षकों ने प्रधानाचार्य हरि शर्मा की अगुवाई में चौपाल बाजार में रैली निकालकर सरकारी स्कूल में बच्चों को दाखिला करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को संदेश दिया कि निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा सरकारी स्कूलों में दी जा रही है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल में छात्रों को अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं के माध्यम में पढ़ाया जा रहा है।
शिक्षकों की ओर से निकाली गई रैली में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भी शामिल हुए। प्रधानाचार्य हरि शर्मा ने बताया कि विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने चौपाल बाजार में रैली निकाली। अभिभावकों से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में अपने बच्चे दाखिल करने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में छठी कक्षा से लेकर बारहवी कक्षा तक अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं के माध्यम में पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके अलावा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान वीरेंद्र नेगी, कुंदन ब्रागटा, जितेंद्र चौहान, शीला चौहान, आकाशदीप शर्मा, गौतम दिप्टा, रेखा भोटा, सुमित्रा शर्मा बलविंद्र नेगी, विक्रांत शर्मा, दीपराम शर्मा, अमन चंदेल, राजेश कुमार नेगी, संजीव कुमार तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।