फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   4 अगस्त से सड़क बंद, कूट के आधा दर्जन गांव में राशन की किल्लत

4 अगस्त से सड़क बंद, कूट के आधा दर्जन गांव में राशन की किल्लत

Sat, 25 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
राशन की गाड़ी लेकर पहुंचा प्रशासन
विज्ञापन

सड़क न खुलने पर वापस लौटी टीम
चार अगस्त से बंद है कूट सड़क, आधा दर्जन गांवों में राशन की किल्लत
एसडीएम, बीडीओ और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पहुंचे प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने
राशन की गाड़ी लेकर कूट को निकले, कुथरू से आगे सड़क ने दिया जवाब
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। चार अगस्त से कूट सड़क बंद होने के कारण राशन को तरस रहे ग्रामीणों को शनिवार को भी राशन नहीं मिला पाया। रामपुर ब्लॉक के 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कूट के करीब आधा दर्जन गांवों में लोगों को राशन कम पड़ने लगा है। सब्जी जैसी कई जरूरी चीजों के बिना गुजारा कर रहे ग्रामीण अब राशन की कमी से भी जूझ रहे हैं।
पंचायत प्रधान ने सरकार और प्रशासन से सरकारी राशन को गांव पंचायत हेडक्वार्टर तक पहुंचाने की मांग की थी। सड़क खुलने की उम्मीद को लेकर प्रशासन की ओर से एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान, बीडीओ रामपुर, सिविल सप्लाई के निरीक्षक डीएस ठाकुर शनिवार को राशन की एक गाड़ी लेकर कूट को निकले, लेकिन सड़क शनिवार को भी नहीं खुल पाई और राशन से लदी गाड़ी कुथरू गांव से आगे नहीं जा पाई। सड़क न खुलने से लोगों को राशन पहुंचाने की प्रशासन की कोशिश के बावजूद भी ग्रामीणों को राशन नहीं बंट पाया। राशन के लिए अब ग्रामीणों को सड़क खुलने तक न जाने कितने दिन और इंतजार करना पड़ेगा ?
विज्ञापन

कूट पंचायत प्रधान विजय नेगी ने बताया कि ग्रामीणों को राशन की सख्त जरूरत है। कई परिवारों के पास पर्याप्त खाद्य सामग्री और राशन ही नहीं बचा है। वहीं, एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि वे आज बादल फटने और सड़क बंद होने से प्रभावित कूट के ग्रामीणों को सरकार के सस्ते राशन की गाड़ी पहुंचाने के लिए निकले थे। कुथरू के आगे सड़क न खुल पाने से आगे जाना संभव नहीं था। राशन की गाड़ी कुथरू के साथ खड़ी कर दी गई है, जैसे ही सड़क खुलेगी, राशन कूट तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed