{"_id":"5b4a1f754f1c1b3e748b4b0b","slug":"131531584373-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कल्याण विभाग में भरा जाएगा सफाई कर्मचारी का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कल्याण विभाग में भरा जाएगा सफाई कर्मचारी का पद
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारी पद के लिए मांगे आवेदन
25 तक करें आवेदन, 1 अगस्त को होंगे साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। तहसील कल्याण विभाग आनी में रिक्त पड़े अंशकालिक सफाई कर्मचारी के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। तहसील कल्याण अधिकारी आनी चरणदास ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर अपना आवेदन उनके कार्यालय में दे सकता है। उम्मीदवार तहसील आनी का स्थायी निवासी, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मिडल पास, अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित होना चाहिए।
वहीं अपंग, विधवा, परित्यक्त, अनाथ, एकल नारी, नारी सदन की प्रवासिनी, बाल आश्रम की प्रवासिनी का प्रमाण पत्र और बीपीएल प्रमाण पत्र भी प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित होने चाहिए। रिक्त पद पर चयनित उम्मीदवार को प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित प्रति घंटे की दर से मजदूरी दी जाएगी। आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 जुलाई और साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय में एक अगस्त को लिए जाएंगे।