फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   हिम गुरूकुल पब्लिक स्कूल में रही फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता की धूम

हिम गुरूकुल पब्लिक स्कूल में रही फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता की धूम

Fri, 13 Jul 2018 09:08 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
हिम गुरुकुल पब्लिक स्कूल में
विज्ञापन

रही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की धूम
सांगला (किन्नौर)। हिम गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला में शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस किन्नौर के जिला अध्यक्ष प्रताप नेगी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक सांगला के मैनेजर आरएल नेगी और सुभाष ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
स्कूल की छात्रा सोनिया नेगी, नीरजा बागान, समायरा, अवंतिका नेगी और डिंपल ने मां शारदे गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे परिधानों में रैंप पर उतर कर जलवे बिखेरे। छात्र छात्राओं ने किन्नौरी लोक नृत्य, पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी और हिंदी गानों पर प्रस्तुतियां देकर मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अर्पित म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में नर्सरी में प्रथम स्थान अरइत्स कपूर और वैश्रवी ने द्वितीय स्थान पाया। पहली से पांचवीं कक्षा तक पहले स्थान पर प्रथम कक्षा की निमृति भंडारी और दूसरा स्थान दूसरी कक्षा की सृष्टी नेगी ने हासिल किया। छठी से आठवीं कक्षा तक आठवीं कक्षा की सोनिया नेगी प्रथम और विशाल नेगी दूसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान अभिभावकों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें आशा नेगी और राजकुमार नेगी प्रथम रहे। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक चरण नेगी, गोपाल चंद नेगी, प्रधानाचार्य प्रतिमा नेगी, रंजीत नेगी, राज किरण नेगी, भारती नेगी, मीरा नेगी, एसएमसी अध्यक्ष किरण प्रभा नेगी, सुशीला नेगी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed