फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Apr 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी का एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
अनदेखी पर आंदोलन की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सीमा और सरस्वतीनगर कॉलेज इकाई ने बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ वीरवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने प्रदेश सरकार से कानून व्यवस्था को सुधारने तथा नशे की बढ़ी प्रवृत्ति को रोकने की मांग उठाई है।

एबीवीपी के जिला प्रमुख कुलभूषण शर्मा ने बताया कि हाल ही में हुए संगीता हत्याकांड को लेकर एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकार बदल गई है लेकिन कानून व्यवस्था आज भी बिगड़ी हुई है। एबीवीपी की मांग है कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को बंद किया जाए। समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोका जाए। एसडीएम के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार के समक्ष कई मांगें उठाईं। एसडीएम की ओर से आश्वासन मिलने के बाद एबीवीपी ने प्रदर्शन बंद किया। इस अवसर पर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कानून व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर भूपेंद्र, विपुल, भास्कर, आंचल, ऋतविक, कृतिका चौहान, दीपति, आर्यन, संतोष, रितिक सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed