फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सड़क पर जानलेवा हादसे का खतरा

सड़क पर जानलेवा हादसे का खतरा

Wed, 07 Mar 2018 06:46 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जानलेवा हादसे का खतरा
सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
आउटर सिराज क्षेत्र के निरमंड खंड के तहत वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क की हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। यहां पहाड़ी से चट्टानें दरकने की हमेशा खतरा बना रहता है। इससे फिर जानलेवा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग सड़क की हालत सुधारने और पहाड़ी की ठीक से कटिंग करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। इस मार्ग पर सफर करने वाले सैकड़ों वाहनों को खतरों के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है।
वजीर बावड़ी मार्ग से निरमंड खंड की 26 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलता है। इस सड़क से रोज विद्यार्थी, कर्मचारी और अन्य लोग आते जाते रहते हैं। बीते वर्ष लोक निर्माण विभाग ने यहां पहाड़ी की कटिंग कर सड़क को चौड़ा किया था। लेकिन 10 दिसंबर को पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण इसकी चपेट में एक कार आ गई थी और पांच लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने मौके पर भू वैज्ञानिकों की टीम को भेजा था। उन्होंने 15 दिन तक मौके का जायजा लेने की बात कही थी। इसके बाद उक्त सड़क की हालत सुधारने को न तो जिला प्रशासन और न ही लोक निर्माण विभाग ने कोई पहल की। वर्तमान में इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों को हमेशा यही डर बना रहता है कि कहीं पहाड़ी से चट्टानें उनके ऊपर न गिर जाए। यहां स्थिति इतनी नाजुक बनी है कि हल्की सी बारिश में भी भूस्खलन हो सकता है। निरमंड क्षेत्र के बिट्टम वर्मा, राहुल शर्मा, दीपिका शर्मा, सुनील भारद्वाज, रमेश ठाकुर, संजीव कुमार, नरोत्तम दास, देवकी नंद, रघुदास सहित अन्य लोगों ने कहा कि इस सड़क पर हमेशा हादसों का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू और लोक निर्माण विभाग से समय रहते सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


भू वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। सड़क को चौड़ा करने का मामला विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश शर्मा ,
एसडीओ, लोक निर्माण विभाग ब्रौ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed