{"_id":"640b6df4643870e6370cd947","slug":"12th-classes-exam-held-in-rampur-rampur-hp-news-c-19-1-84411-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर ब्लॉक में 903 सरकारी विद्यार्थियों ने दी बारहवीं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर ब्लॉक में 903 सरकारी विद्यार्थियों ने दी बारहवीं की परीक्षा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामुपर के परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इस दौरान वार्षिक परीक्षा को लेकर छात्र और छात्राओं में काफी उत्साह रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थी केंद्रों के बाहर प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते रहे। वार्षिक परीक्षा के दौरान रामपुर उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 903 छात्रों ने परीक्षा दी।
इस दौरान शिक्षा बोर्ड और स्कूल प्रबंधन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। राजकीय वरिष्ठ पदम छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य रतन गुप्ता ने बताया कि स्कूल में शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में सुबह के समय 259 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि शाम के समय 60 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्व हुई। इसमें किसी प्रकार का नकल का मामला सामने नहीं आया है। निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है।
वहीं, राजकीय कन्या स्कूल रामपुर में सुबह के समय 343 और शाम को 42 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में भाग लिया। वहीं रामपुर ब्लॉक के प्रोजेक्ट अधिकारी समग्र शिक्षा एवं प्रधानाचार्य कन्या स्कूल रामपुर ललित जिस्टू ने बताया कि रामपुर विकास खंड में 903 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों से नकल के किसी मामले की कोई सूचना नहीं है।