फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   12/20 Bus service started on two roads connecting the area

Rampur Bushahar News: 12/20 क्षेत्र को जोड़ने वाली दो सड़कों पर शुरू हो बस सेवा

Thu, 20 Jun 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल मां श्राईकोटी माता मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा(रामपुर बुशहर)। नोग वैली से 12/20 क्षेत्र को जोड़ने वाली लालसा-बाहलीधार और डंसा पनोली सड़क पर बस सुविधा न मिलने से क्षेत्र के लोगों में सरकार और प्रशासन के प्रति रोष है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर दो बार वाया डंसा पनोली और लालसा रूट पर बस सेवा शुरू की, लेकिन क्षेत्र के लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा।
उल्लेखनीय है कि इन दोनों रूट से 12/20 वैली के लिए निजी वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही है। 12/20 क्षेत्र को जोड़ने वाली वाया तकलेच सड़क हर साल भू-स्खलन के चलते सेरीपुल से बरकल तक बाधित होती रहती है, जिसके चलते क्षेत्र के हजारों ग्रामीण असुविधाएं झेलते हैं। ऐसे में लालसा, डंसा पनोली बाहलीधार सड़क विकल्प के तौर पर मील का पत्थर साबित होगी। समय और दूरी के लिहाज से भी लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। इस सड़क से क्षेत्र की कूहल, देवठी, मुनिश, दोफदा, डंसा, लालसा और शिंगला पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। बीते वर्ष भारी बरसात में दोनों छोर पर जगह-जगह मलबा आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क को दुरुस्त कर लिया है। धार्मिक दृष्टि से भी सड़क का खासा महत्व है। यह सड़क धार्मिक पर्यटन स्थल श्राईकोटी माता मंदिर को भी जोड़ती है। इस सड़क पर बस सेवा शुरू होने से हजारों श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के जय सिंह, लायक राम, दिनेश, खूब राम, घनश्याम, गोवर्धन, प्रकाश, जगत राम, होरी लाल, मेहर चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और परिवहन निगम प्रबंधन से गुहार लगाई है कि जल्द 12/20-बाहलीधार के लिए दोनों रूट पर बस सेवा बहाल की जाए। उन्होंने चेताया कि यदि ग्रामीणों की मांगों को अनसुना किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहलीधार के लिए वाया लालसा रूट बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बिल्कुल तैयार है। डंसा पनोली रूट पर एक दो जगह पर पेड़ों की टहनियां लग रही हैं, जिन्हें कटवाने में स्थानीय लोग विभाग का सहयोग नहीं दे रहे हैं। -बृज लाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग के रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article