{"_id":"5b8c089d42c79246424d788a","slug":"121535903901-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीबा में जनमंच में 432 शिकायतें मिली, 211 का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कीबा में जनमंच में 432 शिकायतें मिली, 211 का मौके पर निपटारा
Updated Sun, 02 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर का चौथा जनमंच कार्यक्रम पूह उपमंडल के स्कीबा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा मंडी लोकसभा के सांसद रामस्वरूप ठाकुर भी मौजूद रहे। जनमंच में पूह उपमंडल की दस पंचायतों को शामिल किया गया, जिसमें 640 स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए, जिसमें स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्र भी मौके पर ही बनाए गए। इसके अतिरिक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पूह उपमंडल के 101 लोंगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिदंल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जनता तक सीधी पहुंच बनाने के लिए जनमंच कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याओं का निपटारा किया जाता है। जनमंच के माध्यम से जनता अपनी समस्याओं को सरकार तक पंहुचा सकती है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को जनमंच को पूरी गंभीरता से लेने को कहा।
जनमंच के दौरान 432 शिकायतें प्राप्त की गई, जिनमें से 211 का मौके पर ही निपटारा किया गया। जनमंच में राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के करीब 39 प्रमाणपत्र, पेंशन के 6 मामले, एचआरटीसी द्वारा 18 बस पास बनाए गए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने 43 मरीजों का रक्तचाप व मधुमेह की जांच कर दवाइंया वितरित की। आयुर्वेद विभाग द्वारा 38 मरीजों की प्राथमिक जांच कर दवाइंया दी गई। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।