{"_id":"5b4a1f6d4f1c1b43748b4a36","slug":"11531584365-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवढांक मंदिर में 16 से होगा शिव महापुराण और भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवढांक मंदिर में 16 से होगा शिव महापुराण और भागवत
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवढांक मंदिर में 16 से होगा
शिव महापुराण और भागवत
श्रीखंड जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगा भंडारे का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। देवढांक मंदिर कमेटी की बैठक में मंदिर में शिव महापुराण, भागवत और श्रीखंड जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन करने संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक शनिवार को अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावण संक्रांति के पावन अवसर पर देवढांक मंदिर में शिव महापुराण और भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। निरमंड के बायल स्थित शिव मंदिर देवढांक में 16 से 25 जुलाई तक शिवमहापुराण और कथा वाचन होगा। अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान श्री खंड आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी देवढांक मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शिव महापुराण और भागवत सोलन जिला के अर्की से संबंध रखने वाले आचार्य ओम प्रकाश द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। जलयात्रा 16 को सुबह साढ़े नौ बजे श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रारंभ होगी।
मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि मंदिर में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य के भागी बनें। मंदिर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा और टेक सिंह भंडारी ने श्रीखंड कैलाश यात्रा में जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। बैठक में कमेटी के सचिव राजू भंडारी, कोषाध्यक्ष प्रमोद भंडारी, सह सचिव तुला राम, दिनेश, हैप्पी, जनक, हरबंस और डोला नंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।