{"_id":"5ad898e74f1c1b80028b5672","slug":"11524144359-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ हत्याकांड को लेकर युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ हत्याकांड को लेकर युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ हत्याकांड पर युकां ने निकाला कैंडल मार्च
कहा-दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो होगा उग्र आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
युवा कांग्रेस रामपुर ने बुधवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए दिल दहला देने वाली रेप और हत्या की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। रामपुर युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर सत्ता के नशे में मस्त रहने और दोषियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया।
कठुआ में हुए हत्याकांड के विरोध में युवा कांग्रेस ने पुराने बसे अड्डे से मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला और पूरे प्रकरण के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। युकां ने चेताया कि यदि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो युकां पूरे देश में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को एक साथ बैठक कर बलात्कार और गैंगरेप के दोषियों की सजा में परिवर्तन कर फांसी देने का प्रावधान करना चाहिए। साथ ही युकां ने नुरपूर बस हादसे में मारे गए 26 बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, सोनू भलूनी, राहुल सोनी, अंकु र, जतिन मेहता, जॉनी कायथ, आरपी नेगी, अजित नेगी, चंदन शर्मा, विक्रांत मेहता, हन्नी, अभिनव महाजन, तनू और अनीता सहित अन्य मौजूद रहे।